विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के घर के ऊपर दिखे रहस्यमयी ड्रोन, अमेरिका में हड़कंप
अमेरिका के वॉशिंगटन में आर्मी बेस फोर्ट लेस्ले जे. मैकनायर के ऊपर कुछ रहस्यमयी ड्रोन दिखने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रुबियो और रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ रहते हैं। घटना के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई। दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों के लिए ग्लोबल सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: साउथ पार्स पर हमला: ईरान का पलटवार अलर्ट, तेल-गैस संकट से दुनिया में मचेगी हलचल
यूनाइटेड स्टेट्स की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोनों ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारी अब इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में जुटे हैं।
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने वाशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन का पता लगाया, जहां विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं। अधिकारी अब तक इस बात पर पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि ये ड्रोन कहां से आए हैं।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के ईरान से यु्द्ध की वजह से दुनिया भर में तनाव बना हुआ है। अमेरिका-इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद से ईरान भी इजराइल के साथ ही खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है।
ईरान के साउथ पास और कतर के रास लफान गैस फिल्ड पर हमले के बाद दुनिया भर में तेल संकट गहराने की आशंका है। कतर ने गैस फिल्ड पर ईरानी हमले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है।
edited by : Nrapendra Gupta