सम्बंधित जानकारी
- साइबर स्कैम में फंसे 47 भारतीयों को भारतीय दूतावास ने बचाया, सुरक्षित वतन वापसी की हो रही तैयारी
- खालिदा जिया की पार्टी BNP के नेता ने भारत को दी धमकी, शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर क्या कहा
- अफगानिस्तान में जिंदगी नर्क, महिलाओं की आवाज पर पाबंदी, शरिया के मुताबिक पुरुष की हेयरस्टाइल, टाई नहीं पहन सकते
- पूर्व अमेरिकी NSA ने किया खुलासा, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की आतंकवादियों के साथ है मिलीभगत
- ट्रंप की सुरक्षा में हुई फिर चूक, रैली के दौरान जबरदस्ती मीडिया के बीच घुसा एक शख्स
पाकिस्तान में एमपॉक्स से दहशत, पेशावर में मिला 5वां मरीज
Pakistan Mpox news : पाकिस्तान के पेशावर में एक विमान यात्री में मंकी पॉक्स (एमपॉक्स) वायरस की पुष्टि होने के बाद देश में 'एमपॉक्स' के मामलों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। इधर कराची में घातक वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया है।
उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. इरशाद अली ने कहा कि हवाई अड्डे पर चिकित्साकर्मियों ने गुरुवार को जेद्दा से लौटे 2 यात्रियों में 'एमपॉक्स' के लक्षण पाए और उनमें से केवल एक में एमपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई।
डॉ. इरशाद ने कहा कि हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।
पुष्टि किए गए मामले में ओरकजई का 51 वर्षीय व्यक्ति शामिल है, जिसकी हालत स्थिर बताई गई है और उसे उपचार के लिए पेशावर स्थित एक अस्पताल भेजा गया है। इस बीच, 32 वर्षीय एक व्यक्ति में एमपॉक्स जैसे लक्षण दिखने के बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैसे फैलता है एमपॉक्स : एमपॉक्स एक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित वस्तुएं, निकट संपर्क, और शरीर के तरल पदार्थों से फैल सकता है। यह शरीर में 3 से 4 हफ्तों तक रहता है और मरीज समर्थनात्मक उपायों के माध्यम से ठीक हो जाता है।
उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में एमपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह खतरनाक वायरस अब तक 500 लोगों की जान ले चुका है। तेजी से बिगड़ रहे हालात को नियंत्रित करने के लिए यूनिसेफ ने मंकीपॉक्स रोधी वैक्सीन के लिए इमरजेंसी टेंडर निकाले हैं। भारत में भी मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए तैयारियां की हैं।UNICEF issues emergency tender to secure mpox vaccines for crisis-hit countries in collaboration with Africa CDC, Gavi and WHO.https://t.co/q7GUVdk4FL
— UNICEF (@UNICEF) August 31, 2024
Edited by : Nrapendra Gupta
