1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Massive fire in China's coal mine company

चीन की कोयला खदान कंपनी में भीषण आग, 26 लोगों की मौत

Massive fire in China's coal mine company
Fire in coal mine company : उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में गुरुवार को आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों को बचाने के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है। शी फिलहाल अमेरिकी दौरे पर हैं।
 
चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ल्युलियांग सिटी के सूचना कार्यालय के मुताबिक, लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इस इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थानीय समायानुसार सुबह करीब छह बजकर 50 मिनट पर आग लग गई और बचाव अभियान एक बजकर 45 मिनट पर समाप्त हुआ।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पहले एक खबर में बताया था कि 60 लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों को बचाने के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है। शी फिलहाल अमेरिकी दौरे पर हैं।
 
देश की आधिकारिक मीडिया की खबर के मुताबिक, शी ने अधिकारियों से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक स्थिरता के लिए प्रमुख उद्योगों का निरीक्षण करने एवं जोखिमों को दूर करने के लिए कहा है।
 
यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है। खबर के मुताबिक, चीन में कमजोर सुरक्षा मानकों के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएं आम हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
कश्मीर के कुलगाम में छिपे 3 से 5 आतंकी, सुरक्षा बलों ने किया घेराव