सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के 13451 नए मामले, 585 की मौत
- दुनिया महामारी से सबक लेने में रही नाकाम, वैश्विक स्वास्थ्य मॉनिटर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- भारत में मिला ब्रिटेन में तबाही मचाने वाला नया कोविड वैरिएंट Delta Plus- AY.4.2, सामने आए 7 मामले
- चीन में लौटा कोरोना का कहर, 4 लाख की आबादी वाले Lanzhou में लॉकडाउन
- CoronaVirus India Update : 1 दिन में कोरोना के 12,428 नए मामले, 238 दिन में सबसे कम
चीन के 4 लाख की आबादी वाले Lanzhou में 6 Corona संक्रमित मिलने के बाद लॉकडाउन
लांझू। चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर एक बार फिर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। 4 लाख की आबादी वाले लांझू (Lanzhou) संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया है। दूसरी ओर, स्कूलों को भी बंद किया जा रहा है।
इस चीनी शहर में लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। केवल आपात स्थिति में ही लोगों को घरों से निकलने की इजाजत है। जरूरी सामान व मेडिकल सुविधाओं की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
लांझू में मंगलवार को 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके बाद पूरे देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 29 हो गई। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन ने पूरे शहर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इससे पहले 20 अक्टूबर को भी चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया था।
इस बीच चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से स्कूल बंद किए जा रहे हैं। कई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।
