1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kim Jong Un, Donald Trump

गहरी हुई दोस्ती, अब अमेरिका जाएंगे किम, ट्रंप को भी उत्तर कोरिया बुलाया

Kim Jong Un
सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने ऐतिहासिक सिंगापुर शिखर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्योंगयांग आने का न्‍योता दिया है। इसके साथ ही किम ने अमेरिका की यात्रा करने पर भी सहमति जताई है।


सरकारी केसीएनए समाचार एजेंसी ने आज कहा, किम जोंग उन ने ट्रंप को सुविधाजनक समय पर प्योंगयांग की यात्रा करने का निमंत्रण दिया है, जबकि ट्रंप ने भी किम जोंग उन को अमेरिका आने के लिए आमंत्रित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है, दोनों नेताओं ने खुशी-खुशी एक-दूसरे के निमंत्रण स्वीकार कर लिए हैं और इस बात को भी माना है कि यह डीपीआरके-अमेरिका के रिश्तों में सुधार के लिए एक और मौका देगा।

बदलाव को बढ़ावा मिलेगा : ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन पर अपनी पहली रिपोर्ट में सरकारी केसीएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि हताशापूर्ण संबंध धरती पर सबसे लंबी अवधि तक बना हुआ था। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऐतिहासिक बैठक से दोनों देशों के रिश्तों में एक व्यापक बदलाव को बढ़ावा मिलेगा। (भाषा)
अगला लेख
कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे