सम्बंधित जानकारी
- यूपी के मैनपुरी में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 16 की मौत
- अखिलेश के सरकारी घर पर तोड़फोड़ से राज्यपाल नाराज, सीएम योगी को लिखा पत्र
- लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी, ईडी ने जब्त की 44.75 करोड़ की जमीन
- एलजी दफ्तर में केजरीवाल की मंत्रियों संग दूसरी रात, कब खत्म होगा दिल्ली के सीएम का धरना
- गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने पर अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार
कर्नाटक की जयनगर सीट पर कांग्रेस की जीत, भाजपा को 3775 वोटों से हराया
बेंगलुरू। कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सौम्य रेड्डी ने भाजपा के बी एन प्रहलाद को 3775 वोटों से हरा दिया। जयनगर सीट पर 11 जून को हुए मतदान में करीब 55 प्रतिशत वोट पड़े थे।
कर्नाटक विधानसभा के लिए 12 मई को प्रदेश भर में चुनाव कराए गए थे। हालांकि भाजपा प्रत्याशी बी एन विजयकुमार के निधन के बाद जयनगर में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। विजयकुमार इस सीट से विधायक थे।
इस सीट पर विजयकुमार के भाई भाजपा के बी एन प्रहलाद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला था।
चुनाव से पहले जनता दल (एस) ने पांच जून को अपने प्रत्याशी को मैदान से हटा लिया और अपने सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को समर्थन दिया। मतगणना केन्द्र के भीतर और आसपास पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
