Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही
Israel-Iran war News : इजराइल और ईरान की जंग अब भयानक स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिका की इंट्री से दोनों देशों के बीच और उबाल आ गया है। सोमवार को दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागीं। इस बीच ईरान की मिसाइलों ने इजराइल में तबाही मचाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह एक डैशकैम फुटेज है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक गाड़ी के करीब मिसाइल ब्लास्ट के बाद कैसे पत्थर और मलबा आसमान में उड़ने लगते हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक इजराइल में 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों ने तबाही मचाई।
कुछ ही पहलों के बाद कार की विंडशील्ड पूरी तरह से धूल से ढंक जाती है। मीडिया खबरों के मुताबिक यह मिसाइल एश्होड के करीब एक पावर स्टेशन पर ब्लास्ट हुई है।
ईरान की एविन जेल पर इजराइल का हमला
ईरान की राजधानी तेहरान में एविन जेल पर इजराइली वायुसेना ने हमला किया है। ईरान इंटरनेशनल के अनुसार यह हमला जेल के प्रशासनिक, सुरक्षा और अदालत खंडों को निशाना बनाकर किया गया। इस जेल को लंबे समय से राजनीतिक दमन का प्रतीक माना जाता है।
इजराइली हमले में एविन जेल के मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल, कैदी सुरक्षित हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) के आधिकारिक मीडिया तस्नीम समाचार ने बताया कि उत्तरी तेहरान के एविन पड़ोस में एक विद्युत फीडर पर हमला किया गया जिससे इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई।
WOW! Incredible footage captured from the dashcam of an Israeli driver in Southern Israel shows the moment an Iranian missile struck just a short distance from his car! Thankfully, despite all 10 missiles launched this morning in 5 separate volleys, there are no reports of… pic.twitter.com/oTAwVR3188
— ONE FOR ISRAEL Ministry (@oneforisrael) June 23, 2025
इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने आज कहा कि अब इजराइली सेना तेहरान के बीचों-बीच ईरानी सरकार के प्रतिष्ठानों और दमन करने वाले कार्यालयों पर जबरदस्त हमला कर रही है। उन्होंने कहा है कि इजरायल पर हर हमले के बदले ईरानी तानाशाह को सज़ा दी जाएगी और हमारी जवाबी कार्रवाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।
यह हमला हाल के दिनों में इजरायल की ओर से ईरान के सुरक्षा ठिकानों पर किये गये हमलों की कड़ी में हुआ है।
इससे पहले इजराइल ने ईरानी स्पेशल फोर्स के कमांड पोस्ट, साइबर पुलिस मुख्यालय और सरकारी प्रसारक आईआरआईबी की "9 डे" बिल्डिंग को भी निशाना बनाया था, जो राष्ट्रीय टीवी चैनलों एक से पांच और शैक्षणिक व कुरान से संबंधित कार्यक्रमों का संचालन करती है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

