सम्बंधित जानकारी
- बेटी से रेप के आरोपी ने जेल में काट लिया गुप्तांग
- इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी में भूकंप, 7 लोगों की मौत, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे 8 हजार लोग
- इंडोनेशिया विमान हादसा : मृतक के परिजनों ने बोइंग को अदालत में घसीटा
- भारत के 91 प्रतिशत नए कम्प्यूटर पायरेटेड सॉफ्टवेयर पर चल रहे : माइक्रोसॉफ्ट
- काबुल में जेल के बाहर आत्मघाती हमला, 7 लोगों की मौत
इंडोनेशिया में जेल से फरार हुए 113 कैदी, 4 गिरफ्तार
जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत असेह में 113 कैदी भारी बारिश के बीच जेल की दीवारों की बाधित खिड़कियों को तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने भागे हुए चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया।
इंडोनेशिया के कानून एवं मानव अधिकार मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार शाम को यह जानकारी दी। बांदा असेह की राजधानी असेह के वरिष्ठ पुलिसकर्मी त्रिसनो रियांतो ने बताया कि पुलिस ने भागे हुए चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया।
कानून एवं मानवाधिकार मंत्रालय के प्रवक्ता आदे कुशमांतो ने बताया कि असेह के लम्बारो बंदीगृह से कैदियों के भागने की घटना शाम 6.30 बजे (स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:30 बजे) हुई। उन्होंने बताया कि कैदी खिड़कियों की छड़ों को डंबल और अन्य भारी वस्तुओं से तोड़कर फरार हुए।
