1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. man cuts his private part in Jail

बेटी से रेप के आरोपी ने जेल में काट लिया गुप्तांग

Jail
कोच्चि। एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत केरल की इडुक्की जेल में बंद एक कैदी ने दाढ़ी बनाने की ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया। यह व्यक्ति अपनी ही बेटी से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है।
 
वेंदीपेरियार (42) खुद की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में इडुक्की की पीरमाड़े उपजेल में बंद है। जेल अधिकारी उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उसे कोट्टयम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक डॉक्टरों ने उसका कटा हुआ प्रायवेट पार्ट जोड़ दिया है और उसकी हालत स्थिर है। 
 
गौरतलब है कि जेल प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार कैदियों को दाढ़ी बनाने के लिए ब्लेड उपलब्ध करवाई जाती है। इसी ब्लेड से आरोपी ने अपना गुप्तांग काट लिया। वेंदीपेरियार पर चार महीने पहले अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। उसे कोर्ट ने तो जमानत दे दी थी, लेकिन जमानत की शर्तें पूरी नहीं होने के कारण उसकी रिहाई नहीं हो सकी। 
अगला लेख
भैस को बचाने में नदी में जा गिरी बस, 12 की मौत, 49 घायल