1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. crime news Haryana

रेप से पहले तोड़ देता था टांग, हैवान की हकीकत सुन पुलिस के भी होश उड़ गए...

crime news
नई दिल्ली। गुरुग्राम (गुड़गांव) के सेक्टर-66 में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए दरिंदे की हकीकत सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के भी रौंगटे खड़े हो गए। इस दरिंदे ने गुड़गांव में 3, दिल्ली में 4 और ग्वालियर तथा झांसी में एक-एक मासूम को शिकार बनाया। 
 
दरअसल, सेक्टर-66 एरिया में रहने वाली 3 वर्षीय मासूम 11 नवंबर की दोपहर से लापता थी। 12 नवंबर की सुबह उसका शव सड़क के किनारे मिला था। जांच में पता चला कि दुष्कर्म के बाद बर्बरता से उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पास की ही झुग्गी में रहने वाले युवक सुनील पर लोगों ने शक जताया। पुलिस ने सुनील की मां, जीजा और बहन से पूछताछ की। इसके बाद शनिवार देर रात उसे झांसी के मगरपुर गांव से अरेस्ट किया गया।
 
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में 9 मासूम बच्चियों से रेप और हत्या की बात कबूली है। बच्चियों की उम्र 3 से 8 साल के बीच थी।
 
इस खूंखार दरिंदे का वारदात करने का तरीका भी बेहद डरावना था। वह मासूम बच्चियों को कुरकुरे या चॉकलेट दिलाने के बहाने साथ ले जाता। सुनसान स्थान पर वह सबसे पहले बच्ची की टांग तोड़ देता था, ताकि वह भागने न पाए। इसके बाद वह उसके साथ बलात्कार करता और फिर सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर देता।
अगला लेख
कैलाश विजयवर्गीय का मनमोहन पर बड़ा हमला, सोनिया, राहुल के रिमोट कंट्रोल से चलते थे