1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Meerut crime news

शर्मनाक, नशे का इंजेक्शन लगाकर 60 साल की बीमार महिला से बलात्कार

Injury injection
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर स्थित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर द्वारा नशे का इंजेक्शन लगाकर एक 60 साल की बीमार महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
घटना के विरोध में समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव करके अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर आरोपी कंपाउडर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिजवान को देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है। साथ ही अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की जा रही है।
 
अगला लेख
जेट एयरवेज के नेटवर्क में बदलाव, ग्राहकों को होगा यह बड़ा फायदा