1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tutor beats child brutally in UP

खौफनाक, ट्यूटर ने सात साल के बच्चे पर इस कदर ढाया सितम, जानकर सिहर जाएंगे आप

Uttar Pradesh
अलीगढ़। उत्तरप्रदेश के नौरंगाबाद में एक सात वर्षीय मासूम को ट्यूटर द्वारा बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसमें शिक्षक हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मासूम को पिटते हुए नजर आ रहा है।
 
नौरंगाबाद के दुर्गा नगर-विकास नगर की गली नंबर दो के रहने वाले अमित कुमार शर्मा के सात वर्षीय पुत्र अनुज कुमार को शास्त्रीनगर का एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता है। शुक्रवार को अमित अपनी सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे थे। इसी दौरान 15 नवंबर की वीडियो फुटेज देख उनके होश उड़ गए।
 
उन्होंने देखा कि ट्यूटर उनके बेटे को जमकर पिट रहा है। जब उन्होंने वीडियो को और पीछे करके देखा तो उनके होश उड़ गए। इसमें शिक्षक बच्चे को गाड़ी की चाबी से मार रहा है। उसकी चारों अंगुलियों को दांतों से कुचल रहा है। चप्पलों से पिट रहा है। वहीं मासूम कराहते हुए दिखाई दे रहा है।
 
 
इसके जब अमित ने बेटे से इस संबंध में पूछा तो वह खामोश रहा। जब उन्होंने कहा कि अब यह टीचर दोबारा नहीं आएगा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद पीड़ित पिता तहरीर लेकर गांधीपार्क थाने पहुंचा। 
 
पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।