1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi crime news

खौफनाक, शादी से खुश नहीं थी, काट दिया अपने ही दो बच्चों का गला

Delhi
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के हौज रानी में शनिवार को अपने वैवाहिक जीवन से नाखुश महिला ने अपने 2 बच्चों का गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दिन में करीब 10.50 बजे घटना की सूचना मिली।
 
मोहसिना (30) को उसके परिवार वाले और पड़ोसियों ने दोनों बच्चों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसकी 3 वर्षीय बेटी की मौत हो गई जबकि महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की हालत गंभीर है।
 
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात और शराब पीकर घर आने के कारण महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद पति पड़ोस की एक इमारत में स्थित अपने माता-पिता के घर चला गया। उन्होंने बताया कि पति वहीं रुक गया जबकि उसकी मां मोहसिना के घर आई।
 
पुलिस ने बताया कि सुबह मोहसिना की सास उसे और बच्चों को छोड़कर अपने घर आई और इसी दौरान मोहसिना ने अपने बच्चों पर हमला करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। मोहसिना का पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर है जबकि पति साकेत के एक मॉल में हॉलीडे पैकेज की बिक्री करता है। (भाषा)
अगला लेख
मप्र चुनाव : मुख्यमंत्री और 'मामा' दोनों की भूमिका में नजर आ रहे हैं शिवराज