1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Helicopter crash in Russia

रूस में हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना, चालक दल के 3 सदस्‍य समेत 18 की मौत

Helicopter crash in Russia
फाइल फोटो

मॉस्को। रूस में साइबेरिया के क्रासनोयार्स्क क्षेत्र में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 18 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना पूर्वी साइबेरिया के वेंकोर तेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात करीब दो बजे घटी।

निगरानी एजेंसी रोसावियातसिया ने बताया कि मृतकों में चालक दल के तीन सदस्य शामिल हैं। घटना उस समय घटी जब रूस में ही निर्मित एमआई-8 हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान एक अन्य एमआई-8 हेलीकॉप्टर से टकरा गया, जो सामान लेकर जा रहा था। उस विमान पर कोई यात्री सवार नहीं था और दुर्घटना के बाद वह सुरक्षित उतर गया।

दुर्घटना पूर्वी साइबेरिया के वेंकोर तेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात करीब दो बजे घटी। वेंकोर तेल क्षेत्र का बड़ा इलाका है, जिसे रूसी कंपनी रॉसनेफ्ट द्वारा संचालित किया जाता है। दुर्घटना की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है। (वार्ता)
अगला लेख
पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ की हर कोशिश की जाएगी विफल : सीतारमण