1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Great drop in Sri Lankan currency

श्रीलंका की मुद्रा में भारी गिरावट, सरकार ने कारों का आयात रोका

Sri Lanka
कोलंबो। श्रीलंका ने अपने रुपए में शनिवार को कारों और विलासिता की वस्तुओं के आयात पर कई तरह की पाबंदियां लगा दीं। श्रीलंका की मुद्रा का डॉलर के मुकाबले जनवरी से अब तक 10% तक टूट चुकी है और देश का विदेशी मुद्रा भंडार की गिरा है।
 
 
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका का रुपया साल की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले 155 रुपए के स्तर पर था, जो शुक्रवार को 170 रुपए तक पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी संस्थानों पर 1 साल तक वाहनों का आयात करने पर प्रतिबंध लगा दिया है, साथ ही सभी सरकारी कर्मचारियों के रियायती शुल्क पर कारें आयात करने पर भी अगले 6 माह के लिए रोक लगा दी है।
 
बैंकों को भी वाहनों, एयरकंडीशनरों, परफ्यूम, मोबाइल फोन, टीवी समेत अन्य विलासी वस्तुओं के लिए कर्ज देने से रोक दिया गया है। अगस्त में सरकार ने कारों के आयात को हतोत्साहित करने के लिए इस पर कर बढ़ा दिया था, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि विदेशी मुद्रा भंडार पर अभी भी भारी दबाव है।
 
श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने चेतावनी दी थी कि कारों के आयात से सालाना आधार पर व्यापार घाटा 70 करोड़ डॉलर बढ़ रहा है। 2018 के शुरुआती 5 महीनों में ही यह 4.9 अरब डॉलर था। (भाषा)
अगला लेख
महिलाओं के सहयोग के बिना देश की उन्नति संभव नहीं : भागवत