1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Found the world's largest snake

मिला दुनिया का सबसे बड़ा सांप, क्रेन से भी उठा पाने में रहे असमर्थ

largest snake
दुनिया अजीबो‍गरीब घटनाओं से भरी पड़ी है और दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। कैरेबियाई देश डोमिनिका से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मिले एक विशालकाय सांप को उठाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। हैरानी तब रही जब क्रेन से भी इस सांप को उठाने में हालत खराब हो गई। अब इस सांप को दुनिया का 'सबसे बड़ा सांप' बताया जा रहा है।
 
जानकारी के अनुसार यह सांप वर्षा वन में पाया गया है। यह सांप 10 फीट लंबा था। जब इस सांप को क्रेन से उठाया जा रहा था तो यह जिंदा था और तेजी से हरकत कर रहा था। सांप को देखकर क्रेन चलाने वाला भी घबरा गया। इतना ही नहीं वहां आस-पास जितने लोग खड़े वो भी डर गए।
 
कहा जा रहा है कि जिस जगह यह सांप मिला है, वहां बोआ कंस्ट्रिक्टर प्रजाति के खतरनाक सांप पाए जाते हैं, जो 13 फीट तक लंबे होते हैं। जब यह सांप किसी पर हमला करते हैं तो पहले चारों ओर से शिकार को जकड़ लेते हैं और फिर अपने दांतों से उसे काटते हैं जिससे शिकार की मौत हो जाती है। फिलाहल, इस सांप को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।(प्रतीकात्मक चित्र)
अगला लेख
पाकिस्तान में बॉयलर फटने से हुआ भीषण विस्फोट, कई के मारे जाने की आशंका