1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. fire in japan old home

जापान के वृद्धाश्रम में आग, 11 की मौत

japan
टोक्यो। उत्तरी जापान में स्थित एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
 
टेलीविजन फुटेज के अनुसार तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। दर्जनों दमकलकर्मी बर्फीली परिस्थितियों में आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारण इमारत की छत ढह गई है। हक्कौदो के सपोरो स्थित इस वृद्धाश्रम का संचालन एक स्थानीय संस्था करती है। इसमें कुल 16 लोग रहते थे।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अन्य पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने का सबसे पहले पता एक आपातकालीन कॉल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार बुधवार दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर लगा था। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य :  फाइल फोटो
अगला लेख
यशवंत सिन्हा बोले, मैं भाजपा नहीं छोडूंगा, पार्टी चाहे तो मुझे हटा सकती है