मस्क की कंपनी स्पेस एक्स को झटका, अंतरिक्ष यान बना आग का गोला
Elon Musk starship news in hindi : एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को गुरुवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसने लॉन्च के कुछ मिनटों के बाद ही अंतरिक्ष में अपने स्टारशिप रॉकेट से संपर्क खो दिया। बताया जा रहा है कि स्टारशिप क्रेश हो गया। इस वर्ष कंपनी के स्टारशिप की लगातार यह दूसरी विफलता है।
स्टारशिप ने टेक्सास से उड़ान भरी थी। इसका लक्ष्य अंतरिक्ष में कुछ सैटेलाइट्स को छोड़कर वापस पृथ्वी पर लौटना था। स्पेसएक्स ने प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद अंतरिक्ष में स्टारशिप पर नियंत्रण खो दिया। इसके कारण इंजन बंद हो गए, जैसा कि कंपनी के लाइव स्ट्रीम में दिखाया गया।
स्पेसएक्स ने गुरुवार को एक और विशालकाय स्टारशिप रॉकेट की उड़ान का परीक्षण किया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद रॉकेट का संपर्क टूट गया और यान नीचे गिरकर टूट गया। इस बार, रॉकेट के जलते हुए मलबे को फ्लोरिडा में आसमान से गिरते देखा गया। हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चला कि अंतरिक्ष यान की स्व-विनाश प्रणाली के कारण रॉकेट फटा या इसका कोई और कारण था।
स्टारशिप लगभग 150 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया था। 403 फुट का रॉकेट टेक्सास से प्रक्षेपित हुआ था। स्टारशिप के जरिए चार छद्म उपग्रहों को तैनात किया जाना था।
इसके कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो में दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के निकट शाम के आसमान में अंतरिक्ष यान का आग के गोले जैसा मलबा दिखाई दिया।
हादसे के तुरंत बाद संघीय विमानन प्रशासन ने अंतरिक्ष प्रक्षेपण मलबे के कारण मियामी, फोर्ट लॉडरडेल, पाम बीच और ऑरलैंडो हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी है।With a test like this, success comes from what we learn, and todays flight will help us improve Starships reliability. We will conduct a thorough investigation, in coordination with the FAA, and implement corrective actions to make improvements on future Starship flight tests… pic.twitter.com/3ThPm0Yzky
— SpaceX (@SpaceX) March 7, 2025
edited by : Nrapendra Gupta

