1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Eight agreements were signed between India and Ethiopia
Last Modified: बुधवार, 17 दिसंबर 2025 (08:13 IST)

भारत और इथियोपिया के बीच हुए 8 समझौतों पर हस्ताक्षर

Eight agreements were signed between India and Ethiopia
Prime Minister Narendra Modi's visit to Ethiopia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली की वार्ता के बाद भारत और इथियोपिया ने अपने ऐतिहासिक संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदला। इस मौके पर दोनों देशों के बीच 8 अहम समझौते और करार हुए। इनमें रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करना, सीमा शुल्क सहयोग, इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रशिक्षण, जी20 के तहत कर्ज पुनर्गठन, आईसीसीआर छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाना, इथियोपियाई छात्रों के लिए एआई शॉर्ट कोर्स और मातृ व नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग शामिल है।

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली की वार्ता के बाद भारत और इथियोपिया ने अपने ऐतिहासिक संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदला। इस मौके पर दोनों देशों के बीच 8 अहम समझौते और करार हुए। इनमें रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करना, सीमा शुल्क सहयोग, इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रशिक्षण, जी20 के तहत कर्ज पुनर्गठन, आईसीसीआर छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाना, इथियोपियाई छात्रों के लिए एआई शॉर्ट कोर्स और मातृ व नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे हैं। पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय महल में औपचारिक स्वागत किया गया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकी का संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से संपर्क, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान रहा है। दोनों देश भाषाओं और परंपराओं से समृद्ध हैं और विविधता में एकता के प्रतीक हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री अबी के नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता, स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने संबंधी उनके प्रयासों के लिए भी सराहना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण के लिए ज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षकों के लिए एक सदी से अधिक समय से इथियोपिया की प्रगति और विकास में योगदान देना सौभाग्य की बात रही है। 
 
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से भी नवाजा। यह भारत-इथियोपिया संबंधों में नई मजबूती का संकेत माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी राष्ट्र प्रमुख बने हैं। इथियोपिया का यह सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 28वां विदेशी राजकीय पुरस्कार है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पुरस्कार सम्मान की प्राप्ति के अवसर पर कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है।
 
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मंगलवार को अदीस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दुनिया की एक अत्यंत प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं सभी भारतीयों की ओर से इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। यह पुरस्कार उन असंख्य भारतीयों के लिए है जिन्होंने हमारी साझेदारी को आकार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री अबी और इथियोपिया की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्य उन्हीं साझेदारियों का है जो दूरदृष्टि और विश्वास पर आधारित होती हैं। उन्होंने कहा, इथियोपिया के साथ मिलकर हम ऐसी साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उभरती वैश्विक चुनौतियों के समाधान निकाल सकें और नए अवसरों का निर्माण करें।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
SIR के तहत पश्चिम बंगाल में कितने वोटरों के नाम कटे, चुनाव आयोग ने जारी की यह सूची