1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi meets King Abdullah II of Jordan
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (23:36 IST)

PM मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की

Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां हुसैनिया पैलेस में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की। मोदी शाह अब्दुल्ला द्वितीय के आमंत्रण पर जॉर्डन की दो दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे। मोदी की 4 दिवसीय 3 देशों की यात्रा का पहला पड़ाव जॉर्डन है। इसके बाद वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव में यहाँ पहुँचे हैं। उन्होंने पूर्व में कहा था कि जॉर्डन की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगी। जॉर्डन की यह पूरी तरह से द्विपक्षीय यात्रा 37 साल बाद हो रही है, और यह दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
LIVE: कोहरे का कहर, दिल्ली आगरा एक्सप्रेस वे पर 10 गाड़ियों की टक्कर, 4 की मौत