शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi departs on his Jordan, Ethiopia, and Oman Visit
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 15 दिसंबर 2025 (10:15 IST)

पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा पर रवाना

PM Modi
PM Modi news in hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जॉर्डन की राजधानी अम्मान के लिए रवाना हुए। यहां से वे इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे।
 
पीएम मोदी 15-16 दिसंबर को जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 16-17 दिसंबर को पीएम मोदी इथियोपिया के दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री की यह पहली इथियोपिया यात्रा है। मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से भी बातचीत करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात करेंगे। यहां वे संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। 
 
यात्रा के अंतिम चरण में 17-18 दिसंबर को वो ओमान यात्रा पर रहेंगे। 2023 के बाद ओमान में यह पीएम मोदी की दूसरी यात्रा होगी। इस दौरान वे सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात करेंगे। वे ओमान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करना और इसी के साथ व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
उत्तर भारत में कोहरे का कहर, कम हुई गाड़ियों की रफ्तार, 80 से ज्यादा ट्रेनें लेट, उड़ानों पर भी पड़ा असर