1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. earthquake in chile

भूकंप से थर्राया चिली, हफ्ते में दूसरी बार आया तेज भूकंप

earthquake
सेंटियागो। चिली के उत्तरी हिस्से में शनिवार को भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया, प्रारंभिक तौर पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। देश में पिछले एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में ओवाले के आस पास था। यह स्थान राजधानी सेंटियागो से 400 किलोमीटर दूर उत्तर में है। इसने बताया कि भूकंप 30.7 किलोमीटर की गहरायी में आया था।

चिली के राष्ट्रीय आपात कार्यालय ने बताया कि इस भूकंप के कारण किसी के घायल होने अथवा संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है।

इससे पहले मंगलवार को भी देश में 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था और इसमें किसी तरह की क्षति नहीं हुई थी।
(भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस वैक्सीन कब आएगी और इसकी क़ीमत कितनी होगी?