1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पश्चिमी इंडोनेशिया में आए भूकंप के दो शक्तिशाली झटके, कोई हताहत नहीं

भूकंप के 2 शक्तिशाली झटकों से थर्राया इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी नहीं

Earthquake
जकार्ता। पश्चिमी इंडोनेशिया में बुधवार को समुद्र के अंदर दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
'अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे' ने बताया कि समुद्र के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर 6.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र सुमात्रा द्वीप पर बेंगकुलु प्रांत में था। द्वीप के कई प्रांतों में इसे महसूस किया गया।
 
उसने बताया कि इसके करीब 6 मिनट बाद ही 6.9 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। भूकंप से सुनामी आने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है और इस वजह से यहां भूकंप, ज्वालामुखी और सुनामी आने का खतरा बना रहता है। (भाषा)
अगला लेख
सावधान, तेजी से फैल रहा है कैंसर, 2025 तक हो जाएंगे 15.7 लाख मामले