सम्बंधित जानकारी
- नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, IMD का रेड अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद
- शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ को क्यों आया गुस्सा, कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
- Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर
- फडणवीस के मंत्री गिरीश महाजन का दावा, क्या फिर टूट जाएगी शिवसेना यूबीटी?
- Devendra Fadnavis : उद्धव ठाकरे पर देवेंद्र फडणवीस का कटाक्ष, विजय रैली में रुदाली भाषण
शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, CM फडणवीस नाराज
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना से सभी विधायकों के बारे में यह गलत संदेश गया है कि वे सत्ता का दुरुपयोग करते हैं।
ShivSena MLA slaps canteen worker : शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा मुंबई में आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की घटना से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी विधायकों के बारे में यह गलत संदेश गया है कि वे सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। ALSO READ: शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ को क्यों आया गुस्सा, कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़
विधान परिषद में यह मुद्दा शिवसेना (यूबीटी) विधायक अनिल परब ने उठाया। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक पर सत्ता के नशे में होने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी घटनाओं से मुख्यमंत्री फडणवीस की छवि को भी नुकसान पहुंचता है। इस पर फडणवीस ने सदन में कहा कि ऐसा आचरण किसी को भी शोभा नहीं देता। यह राज्य विधानमंडल और एक विधायक की छवि पर असर डालता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कैंटीन में भोजन को लेकर कोई समस्या है तो इसकी औपचारिक शिकायत की जा सकती है और इस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं आपसे (परिषद अध्यक्ष राम शिंदे) अनुरोध करता हूं कि विधायक आवास के मुद्दे पर गौर करें। यदि वहां कोई समस्या है तो कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह का आचरण किया जाना सही संदेश नहीं देता। यह गंभीर मुद्दा है। आप (शिंदे) और अध्यक्ष (राहुल नार्वेकर) इस पर संज्ञान लें और तदनुसार आगे की कार्रवाई करें।
MLA Sanjay Gaikwads behaviour is inappropriate and creates a negative perception about all legislators among the public.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 9, 2025
आ. संजय गायकवाड यांचे वर्तन भूषणावह नाही, यातून सगळ्या आमदारांबद्दल लोकांमध्ये चुकीची भावना जाते!
(विधानपरिषद, मुंबई | दि. 9 जुलै 2025)#Maharashtra… pic.twitter.com/Cp5JUp42wB
महाराष्ट्र में विधायक गायकवाड़ ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर मुंबई में कैंटीन के एक कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना मंगलवार की रात हुई थी। सोशल मीडिय पर वायरल वीडियो में गायकवाड़ कैंटीन संचालक को फटकार लगाते हुए, बिल के भुगतान से इनकार करते हुए और बिलिंग काउंटर पर बैठे कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं।
Buldhana MLA Sanjay Gaikwad is a Maratha warrior, who singlehandedly defeated a canteen staff in full public view pic.twitter.com/i3UHuPepP9
— ᴋᴀᴍʟᴇsʜ sɪɴɢʜ / tau (@kamleshksingh) July 9, 2025
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ ने कहा कि मैंने दो-तीन बार पहले भी भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। लेकिन इस बार तो भोजन बिल्कुल खराब था। मैं यह मुद्दा विधानसभा के मौजूदा सत्र में जरूर उठाऊंगा।
edited by : Nrapendra Gutpa
