1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ओडिशा के गंजाम और गजपति जिलों में 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

ओडिशा के गंजाम और गजपति जिलों में आए 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

Earthquake
भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति और गंजाम जिलों में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि गजपति में शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
मौसम विज्ञान कार्यालय ने अपने आधिकारिक टि्वटर पोस्ट में बताया कि भूकंप का केंद्र गंजाम जिले के परिभेटा और तांडीगुडा इलाकों के समीप स्थित था, जो आर. उदयगिरि इलाके के पास है। भूकंप के झटके गंजाम जिले के पात्रपुर और गजपति जिले के मोहना इलाके में महसूस किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गजपति जिले के आर उदयगिरि ब्लॉक में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। जिले में कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है। (भाषा)
अगला लेख
ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते कनाडा की अंतिम साबुत बची हिम चट्टान भी टूट गई