1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Earquake

महाराष्ट्र के कोयना इलाके में भूकंप

Earquake
सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित कोयना बांध के इलाके में मंगलवार सुबह 2.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
 
उन्होंने बताया कि सुबह सात बजकर 16 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र कोयना बांध से आठ किलोमीटर दूर था। (भाषा) 
 
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : भारत में एक दिन में कोरोना से 65 हजार ठीक, मृतकों की संख्‍या भी 65000 पार