1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ट्रंप ने लगाया आरोप, पेंटागन के नेता ठेकेदारों को खुश रखने के लिए युद्ध करते रहना चाहते हैं

ट्रंप ने लगाया पेंटागन पर आरोप, शीर्ष नेता युद्ध करते रहना चाहते हैं

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि रक्षा विभाग के शीर्ष नेता रक्षा ठेकेदारों को खुश रखने के लिए युद्ध लड़ते रहना चाहते हैं। ट्रंप ने अमेरिकी सैन्यकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों को भी एक बार फिर खारिज किया।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक बार फिर दावा किया कि ये खबरें झूठी हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि सेना मुझसे प्यार करती है लेकिन सैनिक करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पेंटागन के लोग शायद नहीं करते, क्योंकि वे बस युद्ध करना चाहते हैं ताकि बम, विमान और बाकी सब बनाने वाली वे सारी कंपनियां खुश रहें। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : कोरोनावायरस के 75,809 नए मामले, 73,521 स्वस्थ