1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ट्रंप ने बिडेन के मास्क पहनने के तरीके का उड़ाया मजाक

ट्रंप ने बिडेन के मास्क पहनने के तरीके का उड़ाया मजाक

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के मास्क पहनने के तरीके का मजाक उड़ाया। ट्रंप ने जो बिडेन के बारे में कह कि क्या आपने कभी ऐसा इंसान देखा है जिसे मास्क अपने जितना ही पसंद हो?
उन्होंने कहा कि उन्होंने उसे लटकने दिया (कान पर), क्योंकि वह उन्हें सुरक्षित महसूस करा रहा था। मैं अगर मनोचिकित्सक होता तो यकीनन कहता कि इस व्यक्ति को कोई बड़ी परेशानी है।

ट्रंप ने साथ ही पेनसिल्वेनिया में लोगों को लेबर डे हॉलिडे सप्ताहांत के मद्देनजर मुंह ढकने के महत्व के बारे में भी बताया। अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और बिडेन एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। (भाषा)
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में संक्रमण के 3267 नए मामले