सम्बंधित जानकारी
- WHO: अंतिम नहीं ‘कोरोना का कहर’, आगे भी तैयार रहे दुनिया!
- Fact Check: 21 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे स्कूल? जानिए सच
- Coronavirus : सोशल डिस्टेंसिंग का रखें पूरा ख्याल ताकि घर रहे कोरोनावायरस फ्री
- How To Reduce Stress : इन टिप्स को अपनाकर मानसिक तनाव से पाएं छुटकारा
- Coronavirus : इन 10 बातों को करें अपनी life में शामिल और दीजिए कोरोना को मात
कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के 3,490 नए मामले
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के 75,809 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 42.80 लाख के पार पहुंच गया लेकिन राहत की बात यह रही कि कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.31% फीसदी पहुंच गई है। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...
02:43 PM, 8th Sep
-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को विधायकों से कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जोर से बोलना भी संक्रमण के प्रसार में मददगार हो सकता है।
-सोमवार को इंदोरा से भाजपा विधायक रीता देवी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।
-महिला विधायक ने कहा कि वह सोमवार शाम कोविड-19 जांच से पहले विधानसभा की बैठक में शामिल हुई थीं लेकिन विधानसभा परिसर में वह अन्य विधायकों से दूरी बनाकर थीं।
01:46 PM, 8th Sep
-फ्रांस और पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर काइलिन मबापे का कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है और वह क्रोएशिया के खिलाफ नेशन्स लीग के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
-अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,180 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में सुरक्षा बल के 11 जवान और चार स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
-राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 और लोगों की मौत के बाद मंगलवार को राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1158 हो गई। वहीं, राज्य में 721 नए संक्रमित मिले हैं।
-ओडिशा में कोविड-19 के 3,490 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,382 हो गई। वहीं, संक्रमण से 13 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 569 हो गई।
09:45 AM, 8th Sep
-भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के 75,809 नए मामले सामने आए, 73,521 स्वस्थ और 1133 की मौत।
-संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,80,422 हुई। इनमें से 8,83,697 एक्टिव मामले, 33,23,950 स्वस्थ और
72,775 की मौत।
Single-day spike of 75,809 new #COVID19 cases & 1,133 deaths reported in India, in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) September 8, 2020
The total case tally stands at 42,80,423 including 8,83,697 active cases, 33,23,951 cured/discharged/migrated & 72,775 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/3H9bu3Ygis
09:08 AM, 8th Sep
-ICMR द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 10.98 लाख से ज्यादा सेम्पल्स की टेस्टिंग, अब तक 5,06,50,128 नमूनों की जांच हुई।
08:38 AM, 8th Sep
-बिहार में 1369 लोग हुए Corona के शिकार, डेढ़ लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या
-बिहार में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 88.24 प्रतिशत
-महंत नृत्यगोपाल दास को अस्पताल से छुट्टी, एयर एंबुलैंस से अयोध्या पहुंचे।
-82 वर्षीय नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित होने के बाद 13 अगस्त को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे।
08:37 AM, 8th Sep
Coronavirus India Update: 13 सितंबर को परीक्षा केंद्रों पर ऐसी होगी व्यवस्था
08:37 AM, 8th Sep
-मध्यप्रदेश में Corona के 1885 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 75459
-इंदौर में सोमवार को 294 नए कोरोना संक्रमित मिले, 6 मरीजों की मौत की पुष्टि होने के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 427 हुई।
08:37 AM, 8th Sep
-UP में Corona के 5649 नए मामले, 56 लोगों की मौत
-पिछले 24 घंटे में राज्य में एक लाख 30 हजार 646 सैंपल टेस्ट किए गए।
-अब तक 66 लाख 31 हजार 318 सैंपल्स जांचे जा चुके हैं जिनमें दो लाख 71 हजार 851 मरीज संक्रमित पाए गए।
-21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा Taj Mahal और Agra Fort
