• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. कैलीफोर्निया में इस साल 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़े
Written By
Last Updated : मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (14:18 IST)

कैलीफोर्निया में इस साल 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़े

California wilderness fire | कैलीफोर्निया में इस साल 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़े
शेवरलेक (अमेरिका)। अमेरिकी वन सेवा के मुताबिक इस साल कैलीफोर्निया में 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं एवं आगे भी इनके नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। अमेरिकी वन सेवा ने इसके साथ ही सोमवार को कैलीफोर्निया राज्य के दक्षिण में स्थित 8 राष्ट्रीय वनों को बंद करने की घोषणा की।
आमतौर पर शुष्क गर्मी के कैलीफोर्निया में जंगल में आग लगने का खतरा सबसे अधिक होता है। राज्य के इतिहास में जंगल में आग लगने की 3 बड़ी घटनाओं में 2 सैन फ्रांसिस्को खाड़ी इलाके में लगी जंगल की आग है, जो जल रहा है। इन आग पर काबू पाने के लिए 14 हजार दमकलकर्मी संघर्ष कर रहे हैं और दर्जनों कैलीफोर्निया के आसपास हैं।
 
क्षेत्रीय वनसरंक्षक रैंडी मूर ने कहा कि पूरे कैलीफोर्निया में जंगल में लगी आग खतरनाक है और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा आग बहुत ही जटिल है एवं अन्य इलाकों में भी आग लगने की आशंका है। मौसम खराब हो रहा है और हमारे पास आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2018 में 196 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की वजह से तबाह हो गए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के 3,490 नए मामले