1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China plans to ‘launch its own artificial moon’ by 2020

अब आसमान में आर्टिफिशियल चांद लगाएगा चीन, जानिए क्या होगा इसमें खास...

China
चीन जल्द ही अंतरिक्ष में कृत्रिम चांद लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इससे स्ट्रीट लाइट नहीं होने की समस्या खत्म हो जाएगी और ज्यादा रोशनी भी मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020 तक यह प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा। 
एक अधिकारी ने बताया कि योजना से जुड़ी तमाम तकनीकी चुनौतियों को 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। कृत्रिम उपग्रहों को 2022 में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद तीनों उपग्रहों कों 360 डिग्री की कक्षा में इस तरह बांटा जाएगा कि प्रत्येक क्षेत्र को 24 घण्टे रोशन रखा जा सके।
 
अधिकारी ने कहा, 'सिचुआन प्रांत के चेंगडू में जमीन से 80 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा। इस तकनीक पर सालों से काम हो रहा है और बताया जा रहा है कि अब तो यह प्रोजेक्ट खत्म भी होने वाला है।
 
बता दें कि यूएस और रूस ने मानव निर्मित चांद की खोज की थी ताकि रात के समय को सुविधाजनक बना सके। रूस ने 1990 में इसके लिए एक उपग्रह भी छोड़ा था लेकिन यह प्रयोग असफल रहा। 
 
जानिए, क्या होगा चीन के इस चांद में खास :
* दरअसल कृत्रिम चांद शीशे से बने उपग्रह होंगे, जिनसे टकराकर सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पहुंचेंगी।
* कृत्रिम चांद की रोशनी स्ट्रीट लाइट्स को बदलने के लिए पर्याप्त होगी।
* इसकी रोशनी चंद्रमा की रोशनी से 8 गुना अधिक होने की संभावना।
* रोशनी की तीव्रता और समय को एडजस्ट किया जा सकेगा और रोशनी को मीटर की सटीकता से कंट्रोल किया जा सकता है। 
अगला लेख
50,000 भारतीयों ने 2017 में अमेरिकी नागरिकता ली