1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 150 IS terrorists killed in syria

सीरिया में आईएस के 150 आतंकवादी मारे गए

IS terrorists
वॉशिंगटन। सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ रही अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने युफ्रेट्स नदी घाटी क्षेत्र में हमले कर करीब 150 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। गठबंधन सेना ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। 
 
वक्तव्य के अनुसार युफ्रेट्स नदी घाटी क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट इन सीरिया (आईएसआईएस) के एक मुख्यालय तथा कमान एवं नियंत्रण केन्द्र की जानकारी मिलने पर अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने हमला कर दिया जिसमें करीब 150 आतंकवादी मारे गए। वक्तव्य के मुताबिक यह हमले सीरिया में अस शफाह क्षेत्र के पास किए गए। (वार्ता)
 
अगला लेख
टीसीएस ने इंफोसिस से मिलाया हाथ, जानिए क्यों...