1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 13 terrorists killed in Afghanistan

अफगानिस्तान में तालिबानी कमांडर सहित 13 आतंकवादी ढेर

Afghanistan
काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सुरक्षा अभियान में तालिबानी कमांडर सहित 13 आतंकवादी मारे गए।
 
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेना के अनुसार हेलमंड प्रांत में नवा जिले के अयानक और ग्रोनज काला क्षेत्रों में अफगान बलों पर हमले की साजिश रची जा रही थी।
 
अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने वायु सेना की मदद से जवाबी हमला किया, जिसमें तालिबानी समूह का नेता मौलवी एहसान सहित 13 आतंकवादी मारे गए और अन्य दो घायल हो गए। 
अगला लेख
चीन से सीमा पर तनाव के बीच रक्षा के लिए मामूली बजट