1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. म्यांमार में आपातकाल घोषित, सत्ता पर सेना का कब्जा

Aung San Suu Kyi | म्यांमार में आपातकाल घोषित, सत्ता पर सेना का कब्जा

AungSanSuuKyi
नेपिडॉ। म्यांमार की सेना ने स्टेट काउंसलर आंग सान सु की और राष्ट्रपति विन मिंट तथा सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य सदस्यों को सोमवार को हिरासत में लेने के बाद 1 साल के लिए देश में आपातकाल स्थिति की घोषणा की।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रथम उपराष्ट्रपति यू मिंट स्वे द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र में सैन्य स्वामित्व वाली मायवाडी टीवी पर आपातकाल की घोषणा की गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अब म्यांमार के कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में कौन अपनी सेवाएं देंगे?
 
घोषणा के मुताबिक सेना के कमांडर-इन-चीफ मिन आंग हलिंग देश की सत्ता अपने हाथों में लेने जा रहे हैं। 
दूसरी तरफ अमेरिका ने म्यांमार की सेना से हिरासत में लिए गए स्टेट काउंसलर आंग सान सु की और राष्ट्रपति तथा सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों को रिहा करने को कहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी है। (वार्ता)
अगला लेख
Union Budget 2021-22 Live Updates : पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कुछ ही देर में पेश होगा बजट