1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Travel to 7 countries in 16 days, for just this much money

16 दिनों में दुनिया के 7 देशों की यात्रा, सिर्फ इतने रुपयों में, IRCTC ने लॉन्‍च किया यूके-यूरोप टूर का स्‍पेशल पैकेज

Europe with UK tour for Rs 4.77 lakh
16 दिन और दुनिया के 7 देशों की यात्रा। देश भी यूके और यूरोप के। जी हां, ये पैकेज लॉन्‍च किया है IRCTC ने। वो भी महज 4.77 लाख रुपए में। 9 जून से यह यात्रा शुरू होगी। जो लोग कम पैसों में दुनिया की सेर करना चाहते हैं उनका यह सपना पूरा होगा।

दरअसल, इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने जून में 15 रात और 16 दिन का अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज ‘यूरोप विद यूके’ लॉन्च किया है। यह यात्रा 9 जून से शुरू होगी। इंदौर और भोपाल से यात्रियों को दिल्ली लाया जाएगा, जहां से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के जरिए टूर संचालित होगा।

आईआरसीटीसी के अनुसार इंदौर और भोपाल से यात्रियों को दिल्ली तक लाने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से सभी यात्री एक साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए यूरोप के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी गई।

7 यूरोपीय देशों में होगा ट्रैवल : इस पैकेज में यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया और इटली की यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों को एक ही टूर में इन सात देशों के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

आईआरसीटीसी के वेस्टर्न जोन के पीआरओ एके सिंह के मुताबिक यात्रा के दौरान लंदन आई, एफिल टॉवर, लूव्र संग्रहालय, माउंट टिटलिस, लुसेर्न झील, राइन फॉल्स, वेटिकन सिटी और कोलोसियम का भ्रमण कराया जाएगा। कई स्थानों पर क्रूज राइड भी कराई जाएगी।

इतना आएगा प्रति व्यक्ति खर्च : टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 4.77 लाख रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है। इस कीमत में टीसीएस अतिरिक्त होगा। यात्रियों को निर्धारित शुल्क के अनुसार पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा। पैकेज में रिटर्न एयर टिकट, तीन सितारा होटलों में ठहराव, सभी भोजन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, क्रूज यात्रा, यूके और शेंगेन वीजा, ट्रैवल इंश्योरेंस और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। जो लोग भी यह यात्राएं करना चाहते हैं वे IRCTC की वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बंगाल में SIR पर Supreme Court का बड़ा फैसला, विरोध के बीच ममता को लगा झटका, कब आएगी अंतिम वोटर लिस्‍ट?