सम्बंधित जानकारी
- श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर इंदौर में 'संगीत का सफल सत्संग'
- राष्ट्रीय जल पुरस्कार में इंदौर हुआ सम्मानित, पश्चिम जोन में मिला प्रथम पुरस्कार
- चौकीदार और गार्ड की पिटाई कर बाल सुधारगृह से भागे 7 कैदी, पुलिस जुटी तलाश में
- इंदौर से जम्मू के लिए उड़ान सेवा आरंभ, वैष्णोदेवी दर्शन के लिए मिली बड़ी सुविधा, सांसद लालवानी ने किया शुभारंभ
- कुत्ते के काटने से भैंस की मौत, रैबीज टीका लगवाने के लिए अस्पताल भागे लोग
इंदौर के चिड़ियाघर में रैबीज फैला, 6 भेड़ियों की मौत
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 3 दिन के भीतर रैबीज से 6 भेड़ियों की मौत हो गई है। चिड़ियाघर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि अलग पिंजरे में रखे गए 6 में से 6 भेड़ियों ने पिछले 3 दिन में रैबीज से दम तोड़ दिया है। इनमें 2 मादाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पिंजरे के 2 अन्य भेड़ियों को पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि उनमें अब तक रैबीज के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। चिड़ियाघर प्रभारी ने बताया कि अभी पता नहीं चल सका है कि भेड़ियों के पिंजरे में रैबीज कैसे फैला? उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर चिड़ियाघर में जानवरों के अन्य पिंजरों में रैबीजरोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
