सम्बंधित जानकारी
- 2 साल बाद आज से फिर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, 40 देशों के लिए उड़ान भरेंगे 3,249 विमान
- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी उड़ान, पहली बार 400 अरब डॉलर के उत्पाद निर्यात
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मिली मंजूरी
- MP के सरकारी स्कूल हो रहे हाईटेक, CM शिवराज बोले- 8वीं क्लास से शुरू होगी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई
- सकारात्मक वैश्विक रुख से सेंसेक्स 231 अंक मजबूत, निफ्टी भी 69 अंक चढ़ा
इंदौर से जम्मू के लिए उड़ान सेवा आरंभ, वैष्णोदेवी दर्शन के लिए मिली बड़ी सुविधा, सांसद लालवानी ने किया शुभारंभ
इंदौर। इंदौर और मालवावासियों को आज इंदौर से जम्मू-कश्मीर के लिए फ्लाइट की सौगात मिली है। बड़ी संख्या में भक्त वैष्णोदेवी दर्शन और पर्यटन के लिए कश्मीर जाते हैं जिनके लिए यह बड़ी सुविधा है। फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसी सिलावट, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा प्रीति शर्मा को बोर्डिंग पास सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान सेवा मिलने पर वह अकेली ही माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रहीं। आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
