1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indresh Upadhyay in Indore: The fight is no longer between Thakurs and Brahmins.

इंदौर में बोले इंद्रेश उपाध्याय-अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं, Gen-Z, Gen-Alpha की है, Gen-Z को बताया सफलता का राज

कहा, आखिर कैसे धोनी, सचिन और विराट हुए कामयाब और बने स्‍टार

Indresh Upadhyay
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के तक्षशिला परिसर में आयोजित ‘Gen-Z चर्चा’ में युवाओं से संवाद किया। उन्‍होंने बताया कि क्‍या है धोनी, सचिन और विराट कामयाब हुए। यह भी कहा कि अब जातियों की नहीं, Gen-Z और Gen-Alpha की है।

उन्होंने युवाओं को राजनीति और संवैधानिक व्यवस्थाओं में लाने की बात भी कही। महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी इसलिए सफल हुए, क्योंकि वे कभी टूटे नहीं।

क्‍या कहा युवाओं ने : उन्होंने कहा कि आज युवाओं में सहनशक्ति नहीं रही और यह विदेशियों की देन है। हालांकि, कार्यक्रम में युवाओं को सवाल पूछने का मौका नहीं मिला और उनसे संवाद नहीं हो पाया।

एक छात्रा ने बताया कि कार्यक्रम का अनुभव अच्छा रहा। अगर सवाल पूछने का मौका मिलता, तो वे जानना चाहतीं कि आध्यात्म और पढ़ाई को साथ लेकर कैसे चला जा सकता है और दोनों में सफल कैसे हो सकते हैं। एक छात्र रोहित ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन सवाल विरासत से जुड़े होने चाहिए। वहीं, गौतमी ने बताया कि कार्यक्रम में सब्र करने की बात उन्हें काफी अच्छी लगी।

मिलकर भावुक हुई छात्रा : इंद्रेश उपाध्याय ने युवाओं के बीच बदलती पीढ़ी और उनकी सोच के संदर्भ में अपनी बात रखी। उन्होंने धोनी, सचिन और विराट का उदाहरण देते हुए सफलता के लिए मुश्किल परिस्थितियों में डटे रहने के महत्व पर जोर दिया। उनके मुताबिक, इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनका न टूटना भी एक अहम वजह रही।

कार्यक्रम में करियर, रिश्ते, जीवन के उद्देश्य, संस्कार और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों पर चर्चा के लिए मंच तैयार किया गया। युवाओं को अपने सवाल सीधे इंद्रेश उपाध्याय से पूछने का अवसर भी दिया गया। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया था।
अगला लेख
कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा