1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore-Khandelwal-Matrimonial-Meet

इंदौर में खंडेलवाल समाज के परिचय सम्मेलन में 300 प्रत्याशियों ने दिया परिचय, 75 रिश्तों पर बनी बात

Khandelwal Matrimonial Meet
अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का रविवार को भव्य और बेहद सफल समापन हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन करीब 125 नए प्रत्याशियों सहित कुल 300 युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। गजब के उत्साह के बीच आयोजन के अंतिम दौर तक लगभग 70 से 75 रिश्तों (संबंधों) पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।
 
मनीष शाहरा बने आजीवन मुख्य संरक्षक : अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। महासभा अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने प्रसिद्ध उद्योगपति मनीष शाहरा को महासभा का आजीवन मुख्य संरक्षक मनोनीत किया, जिसका पूरे सदन ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
 
विशेष सत्र को सभी ने सराहा : इस दौरान युवक-युवती प्रत्याशियों के लिए एक विशेष परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसे समाजजनों ने खूब सराहा। यह सत्र परिणाममूलक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के संचालन में सीए सुनील खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल, अनिल लोहिया (जयपुर), अजय प्रकाश सौंखिया (मुंबई) और शीतल गुप्ता ने प्रभावी भूमिका निभाई, जबकि आभार प्रदर्शन सुनील माली ने किया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कमला शक्ति माता का 82वां विशाल मेला संपन्न, 1008 कलशों से हुआ दुग्धाभिषेक