सम्बंधित जानकारी
- अधिकारियों से कहते हैं, लड़कियां ताड़ने के लिए सूट पहनकर आते हो, इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर की PMO में शिकायत, जांच टीम आई
- मेट्रो या मजाक! 5800 करोड़ की मेट्रो डाल दी, सवारी नहीं मिल नहीं रही तो पार्टी, प्री-वेडिंग, फिल्म शूटिंग होगी इंदौर मेट्रो में
- पानी की शिकायत लेकर गईं महिलाओं को पार्षद का अजीब जवाब, मुसलमानों की तरह ज्यादा बच्चे पैदा करो, महिलाएं बोलीं, नहलाएंगे कैसे?
- इंदौर के जैन मंदिर में चोरी, अष्टधातु मूर्तियां और चांदी का छत्र ले उड़े बदमाश, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
- इंदौर में बीटेक छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, डायरी से हुआ एकतरफा प्यार का खुलासा
इंदौर के पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी का निधन, 'पानी वाले बाबा' के नाम से थे मशहूर
इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने क्षेत्र में पानी वाले बाबा के नाम से लोकप्रिय थे।
अश्विन जोशी के निधन की खबर सामने आते ही शहर के राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
तीन बार रहे कांग्रेस विधायक
अश्विन छात्र राजनीति की उपज थे और होल्कर कॉलेज एवं इंदौर विश्वविद्यालय की राजनीति में इनका अच्छा प्रभाव था। वे इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे थे। उनकी पहचान कांग्रेस के जमीनी और सक्रिय नेताओं में होती थी। हालांकि 2 विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा था।
पानी वाले बाबा के नाम से क्यों थे लोकप्रिय
2003 के चुनाव से पहले अश्विन जोशी ने गर्मियों में जलसंकट के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में पानी के टैंकर चलाए थे। इससे लोगों को यहां पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। इस वजह से वे पानी वाले बाबा के नाम से लोकप्रिय हो गए। उनके चाचा महेश जोशी कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे।
edited by : Nrapendra Gupta
