इंदौर में बीटेक छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, डायरी से हुआ एकतरफा प्यार का खुलासा
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में शुक्रवार रात बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना उस समय सामने आई जब उसके रूममेट्स खाना खाकर लौटे और दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर झांककर देखा तो छात्र फंदे पर लटका मिला। साथी छात्रों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उत्कर्ष श्रीवास्तव (21) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। वह सेज यूनिवर्सिटी से बीटेक थर्ड ईयर (6th सेमेस्टर) की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में रह रहा था। तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। डायरी में उसी का जिक्र है, हालांकि युवती का नाम स्पष्ट नहीं लिखा गया है। कुछ समय से वह मानसिक तनाव में भी था। डायरी में उत्कर्ष की कई तरह की बातें लिखी है।
उत्कर्ष लखनऊ का रहने वाला था। वह पढ़ाई के लिए इंदौर आया था और बीटेक थर्ड ईयर का छात्र था। शुक्रवार रात उसने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगा ली।सके दो रूम पार्टनर जब कमरे पर पहुंचे तो उत्कर्ष ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांककर देखने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोस्तों ने किसी तरह दरवाजा खोला और उत्कर्ष को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने उत्कर्ष का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या से पहले उसने किन-किन लोगों से बात की थी। दोस्तों के अनुसार, शुक्रवार को वह काफी दुखी नजर आ रहा था और उनके साथ मेस में खाना खाने भी नहीं गया था।पुलिस ने उत्कर्ष की आत्महत्या की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। परिजन लखनऊ से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें