सम्बंधित जानकारी
- हॉलीवुड में एंट्री को तैयार रितिक रोशन, ऑस्कर विजेता मेकर्स की एजेंसी Anonymous Content संग साइन की बड़ी डील
- हॉलीवुड अभिनेता जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड के बेटे पर लगा चाकू मारने का आरोप
- विपुल अमृतलाल शाह बोले- 'समुक' तोड़ेगी सिनेमा के सारे नियम, इंटरनेशनल स्केल पर बन रही फिल्म
- 'ऑफ कैंपस' में दिखीं महिमा चौधरी की बेटी? हॉलीवुड एक्ट्रेस को शो में देख कन्फ्यूज हुए फैंस, जानिए कौन हैं मीका अब्दुल्ला
- बॉलीवुड में एंट्री से पहले इन हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी थीं सनी लियोनी
जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review
अगर आपको पहले से पता हो कि आपकी एक ख्वाहिश (Will) 100% सच होने वाली है... तो आप क्या मांगेंगे? अपने क्रश का प्यार? 1 Billion Rupees! वह इंसान जिसे आप सालों से चाहते हैं? या फिर बस इतना कि एक बार वह भी आपको उसी नजर से देखे, जैसे आप उसे देखते हैं? सुनने में यह किसी ड्रीम फैंटेसी जैसा लगता है। हम सभी ने कभी न कभी ऐसी ख्वाहिश जरूर की होगी कि काश कोई जादू हो जाए और हमारा क्रश भी हमें पसंद करने लगे। लेकिन क्या होगा अगर वह ख्वाहिश सच तो हो जाए, मगर उसकी कीमत उसकी पूरी जिंदगी हो? Obsession इसी सवाल को उठाती है और फिर उसे इतने डरावने तरीके से एक्सप्लोर करती है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी उसका असर लंबे समय तक आपके दिमाग में बना रहता है।
मैं बिना किसी सोशल मीडिया हाइप के यह फिल्म देखने गई थी। मुझे लगा था कि यह एक नार्मल Supernatural Horror Film होगी जिसमें कुछ Jump Scares होंगे, थोड़ा खून-खराबा होगा और कहानी खत्म हो जाएगी। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती गई, मुझे एहसास हुआ कि यह सिर्फ हॉरर नहीं है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर (Psychological Thriller) है, एक डार्क रोमांस है, एक दोस्ती की कहानी है और साथ ही यह उस खतरनाक सोच पर भी सवाल उठाती है जिसे हम सालों से फिल्मों और कहानियों में रोमांटिक मानते आए हैं।
फिल्म का मुख्य किरदार Bear है, जो पहली नजर में बिल्कुल वैसा लड़का लगता है जिसे देखकर कोई भी कहेगा कि यह तो एक अच्छा इंसान है। वह शर्मीला है, इंटेलिजेंट है, थोड़ा Insecure है और अपनी दोस्त Nikki को लंबे समय से पसंद करता है। वह उसे इम्प्रेस करने की कोशिश करता है, उसके साथ समय बिताता है, उसकी परवाह करता है लेकिन कभी अपने दिल की बात खुलकर नहीं कह पाता। Bear कोई ऐसा Character नहीं है जिससे आपको नफरत हो जाए। बल्कि शुरुआत में आप उसके लिए फील करते हैं क्योंकि हममें से बहुत लोग उसकी सिचुएशन को समझ सकते हैं। वह बस चाहता है कि Nikki उसे भी उसी तरह पसंद करे जैसे वह उसे करता है। लेकिन जिंदगी इतनी आसान कहां होती है।
एक दिन Bear को एक रहस्यमयी चीज मिलती है जिसका नाम है One Wish Willow। शुरुआत में वह इसे Nikki को गिफ्ट करने का सोचता है। लेकिन फिर दोस्तों के साथ बार में बिताई गई एक रात उसकी पूरी जिंदगी बदल देती है। उस रात वे फ्रेंड्स के साथ Bar में नाईट एन्जॉय करते हैं, Bear उस रात निक्की के करीब आने की कोशिश करता है, उस रात Bear फिर से अपनी फीलिंग्स को लेकर निराश हो जाता है। उसे लगता है कि शायद Nikki उसे कभी उस नजर से नहीं देखेगी। मायूसी और भावनाओं में बहकर वह One Wish Willow तोड़ देता है और एक ख्वाहिश मांगता है कि Nikki उसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करे। अगले ही पल उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाहिश पूरी हो जाती है। लेकिन यही वह पल है जहां से उसकी जिंदगी का सबसे बड़ी खौफनाक हकीकत शुरू होती है।
शुरुआत में सब किसी रोमांटिक फिल्म जैसा लगता है। Nikki अचानक Bear के बेहद करीब आने लगती है। वह हर समय उसके साथ रहना चाहती है। उसकी दुनिया सिर्फ Bear बन जाती है। लेकिन धीरे-धीरे एहसास होता है कि यह प्यार नहीं है। यह कुछ और है। Nikki का व्यवहार सामान्य नहीं रहता। उसका प्यार एक डरावने ऑब्सेशन में बदलने लगता है। वह Bear के बिना एक पल रह ही नहीं पाती। उसकी हर सोच, हर भावना और हर हरकत सिर्फ Bear के इर्द-गिर्द घूमने लगती है। सबसे डरावनी बात यह है कि Nikki अब Nikki नहीं रह जाती। ऐसा लगता है जैसे उसकी असली पहचान कहीं खो गई हो और उसकी जगह किसी और ने ले ली हो। किसी दूसरी आत्मा ने!
यहीं पर फिल्म मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है क्योंकि Bear को जल्दी समझ आ जाता है कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। वह Nikki का प्यार चाहता था, लेकिन वह असली Nikki का प्यार चाहता था। वह Nikki जो अपनी मर्जी से हंसती थी, अपनी पसंद-नापसंद रखती थी, अपने फैसले खुद लेती थी। वह Nikki नहीं जो किसी जादुई ख्वाहिश की वजह से उसके पीछे पागलों की तरह घूम रही हो। Bear कई बार चीजों को ठीक करने की कोशिश करता है। वह विश को बदलना चाहता है। वह उसके असर को खत्म करना चाहता है। वह Nikki को वापस पहले जैसा बनाना चाहता है। लेकिन जितनी कोशिश वह करता है, हालात उतने ही बुरे होते जाते हैं। यही चीज फिल्म को सिर्फ हॉरर नहीं बल्कि एक ट्रेजडी भी बनाती है।
अगर परफॉर्मेंस की बात करें तो Inde Navarrette ने Nikki के किरदार में सचमुच कमाल कर दिया है। उनका अभिनय इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। जिस तरह वह एक सामान्य, प्यारी और खुशमिजाज लड़की से धीरे-धीरे एक डरावने, अस्थिर और ऑब्सेसिव इंसान में बदलती हैं, वह देखने लायक है। सिर्फ चेहरे के एक्सप्रेशंस, आंखों की हरकतों और बॉडी लैंग्वेज से उन्होंने कई सीन को इतना असहज और डरावना बना दिया कि कई बार मेकअप या स्पेशल इफेक्ट्स की भी जरूरत महसूस नहीं होती। कुछ सीन्स में तो सिर्फ उनका कैमरे की तरफ देखना ही आपको बेचैन करने के लिए काफी है। 2026 की बेस्ट हॉरर परफॉर्मेंस की चर्चा होगी तो उनका नाम जरूर लिया जाएगा।
और हां, अगर आप उन लोगों में से हैं जो हॉरर फिल्मों में जंप स्केयर्स के लिए जाते हैं, तो Obsession आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी। फिल्म में कई ऐसे मोमेंट्स हैं जो आपको सचमुच सीट से उछाल सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि यहां जंप स्केयर्स सिर्फ डराने के लिए नहीं डाले गए हैं। हर डरावना पल कहानी के साथ जुड़ा हुआ महसूस होता है। कई बार आपको पहले से अंदाजा हो जाता है कि कुछ होने वाला है, लेकिन फिर भी जब वह होता है तो दिल की धड़कन तेज हो जाती है। यही वजह है कि फिल्म लगातार आपको अपनी सीट के किनारे पर बैठाए रखती है।
मुझे लगता है कि यह फिल्म खासकर Gen-Z और युवा दर्शकों को बेहद पसंद आएगी क्योंकि इसमें लगभग हर वह चीज है जो एक एंटरटेनिंग फिल्म में होनी चाहिए। इसमें रोमांस है, दोस्ती है, हॉरर है, मिस्ट्री है, थ्रिल है, इमोशनल मोमेंट्स हैं और ऐसे ट्विस्ट हैं जो आपको अंत तक बांधे रखते हैं। फिल्म सिर्फ डराने की कोशिश नहीं करती, बल्कि आपको अपने किरदारों के साथ जोड़ती भी है। इसलिए जब उनके साथ कुछ बुरा होता है तो उसका असर आप पर भी पड़ता है।
Final Verdict:
Obsession सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं है। यह प्यार, अकेलेपन, जुनून और इंसानी इच्छाओं के खतरनाक पहलुओं की कहानी है। यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि किसी को पाना और किसी से प्यार करना दो बिल्कुल अलग बातें हैं। कई बार जो चीज हमें सबसे ज्यादा चाहिए होती है, वही हमारे लिए सबसे विनाशकारी साबित हो सकती है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो सिर्फ डराती नहीं बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती हैं, तो Obsession इस साल की सबसे यादगार फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
Rating: 4/5
