सम्बंधित जानकारी
- प्यार में लड़के ही जान देते हैं... ये कहा और लगा ली फांसी, वीडियो में किया गर्लफ्रेंड का जिक्र
- महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान, गद्दार टीएमसी सांसदों को कानून की जानकारी नहीं
- इंदौर के पंढरीनाथ में कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बैग छीनकर भागे, CCTV में कैद हुई घटना
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ बड़ी बगावत की इनसाइड स्टोरी
- दिल्ली के तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा
ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी
FIR registered against Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ममता बनर्जी के खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला साल 2026 में दिए गए एक राजनीतिक भाषण में सांप्रदायिक टिप्पणी से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने ऐसा भाषण दिया जो भड़काऊ था। जनता में डर और अशांति फैला सकता था। ममता बनर्जी के खिलाफ यह एफआईआर ऐसे वक्त पर हुई है जब उनके भतीजे बंगाल में चुनावों में हिंसा के साथ-साथ विधायकों के फर्जी दस्तखत करने के आरोपों को लेकर सीआईडी जांच का सामना कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ममता बनर्जी के खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला साल 2026 में दिए गए एक राजनीतिक भाषण में सांप्रदायिक टिप्पणी से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने ऐसा भाषण दिया जो भड़काऊ था।
ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कोलकाता में एक बड़ा धरना दिया था। यह धरना एसआईआर के खिलाफ था। आरोप है कि ममता बनर्जी ने उस वक्त सांप्रदायिक टिप्पणी की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने ऐसा भाषण दिया जो भड़काऊ था। जनता में डर और अशांति फैला सकता था। सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता था।
आरोप लगाया गया है कि यह राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश थी। आपराधिक धमकी देने जैसा था। एक कारोबारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ पहले शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में एफआईआर में तब्दील कर दिया गया। यह मामला हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं 196 (1), 351 (2) और 352 के तहत दर्ज किया गया है।
ममता बनर्जी ने की थी यह टिप्पणी
ममता बनर्जी ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच से कहा था, हम हैं, इसीलिए आप सब सुरक्षित हैं। अगर हम यहां न होते, तो जब कोई खास समुदाय एक गुट बनाकर आपको घेरता, तो वे आपको एक सेकंड में खत्म कर देते। यह विरोध प्रदर्शन एसआईआर के खिलाफ था।
बयान पर किरेन रिजिजू ने जताई थी चिंता
अरुणाचल प्रदेश से सांसद और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के बयान पर चिंता जताई थी। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि ममता जी का ये अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान है।
ममता बनर्जी के खिलाफ यह एफआईआर ऐसे वक्त पर हुई है जब उनके भतीजे बंगाल में चुनावों में हिंसा के साथ-साथ विधायकों के फर्जी दस्तखत करने के आरोपों को लेकर सीआईडी जांच का सामना कर रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour कोलकाता
Edited By : Chetan Gour कोलकाता
