शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Hindu boy roaming with Muslim girl beaten up in Indore
Written By
Last Modified: इंदौर , शुक्रवार, 26 मई 2023 (20:16 IST)

इंदौर में मुस्लिम लड़की के साथ घूम रहे हिन्दू लड़के की पिटाई

Indore News
Hindu boy beaten up in Indore: इंदौर शहर में गुरुवार रात मुस्लिम लड़की के साथ घूम रहे एक हिन्दू लड़के की पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए लोगों पर भी चाकू से हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
इंदौर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश रघुवंशी ने बताया कि गुरुवार रात एक होटल में हिंदू लड़का और एक मुस्लिम लड़की खाना खा रहे थे। होटल से निकलते समय कुछ मुस्लिम लोगों ने पीछा करके उन्हें रोका और इन लोगों ने लड़की के हिंदू लड़के के साथ घूमने पर आपत्ति जताई। इन लोगों ने लड़के की पिटाई भी कर दी। 
रघुवंशी के मुताबिक आरोपियों ने बीच बचाव करने आए लोगों पर चाकू से हमला किया। इस मामले में FIR दर्ज की गई है। 7 आरोपियों को नामजद किया गया है। जिस युवक ने चाकू से हमला किया था उसको गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस मामले में जांच जारी है। 
 
यह मामला शहर के तुकोगंज थाने का है। यहां देर शाम एक मुस्लिम युवती अपने हिंदू दोस्त भावेश के साथ खाना खाकर एक होटल से निकल रही थी, तभी दोनों को कुछ मुस्लिम लड़कों ने घेर लिया। उन्होंने लड़की से कहा कि बुर्का पहनकर घर पर रहा करो। इन लड़कों ने लड़की को इस्लाम को लेकर भी कई तरह की नसीहतें दीं। जब हिन्दू लड़के ने उनका विरोध किया तो इन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। (वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
WBJEE Result 2023 : पश्चिम बंगाल JEE का रिजल्‍ट घोषित, 96913 अभ्यर्थी हुए सफल