1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Four people including a student committed suicide in Indore

इंदौर में छात्रा समेत 4 लोगों ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Four people including a student committed suicide in Indore
सां‍केतिक चित्र
इंदौर में सोमवार (20 अक्टूबर 2026) को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक छात्रा समेत आत्महत्या के 4 हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। खबरों के अनुसार, मूल रूप से खंडवा जिले की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा और एक बुजुर्ग ने गंभीर बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। वहीं दूसरी ओर 2 अन्‍य महिलाओं ने भी अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, भंवरकुआं थाना क्षेत्र के संत नगर में होलकर साइंस कॉलेज की 20 वर्षीय बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनम चौहान ने गंभीर बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से खंडवा जिले की रहने वाली थीं। खबरों के अनुसार, सोनम पिछले 2 महीने से लगातार बीमार रहने के कारण डिप्रेशन में थी। सोनम अपनी सहेली नंदिनी के साथ रहती थी।
तुकोगंज थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा में 21 वर्षीय नवविवाहिता अंजलि रत्नवाल ने अपने घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। सदर बाजार थाना क्षेत्र के तिलकपथ में 79 वर्षीय मांगीलाल लश्करी ने लंबे समय से चली आ रही गंभीर बीमारी और शारीरिक परेशानी के कारण फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। विजय नगर थाना क्षेत्र के अंजनी नगर में 32 वर्षीय बरखा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अगला लेख
आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...