1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. E cigarettes and hookahs were being supplied in Indore's pubs and clubs

इंदौर के पब्‍स और क्‍लब में सप्‍लाय हो रहे थे ई सिगरेट और हुक्का, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 10 लाख का माल

drug in indore
नौजवानों को नशे की लत लगाने के लिए इंदौर में प्रतिबंधित ई सिगरेट और हुक्का की सप्लाय करने वाले गिरोह को इंदौर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को इस गिरोह के बारे में मुखबीर से सूचना मिली थी। पुलिस ने महारानी रोड पर कास्मेटिक मार्केट में एक आरोपी को गोडाउन से प्रतिबंधित ई-सिगरेट खरीदने बेचने का व्यापार करते दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि उमेश पिता हरीचन्द नानिकशाही निवासी 3 पार्शवनाथ अन्नपुर्णा इन्दौर के कब्जे से अलग- अलग पैकेटों में कुल 304 ई सिगरेट, हुक्का फ्लेवर 560, हुक्का 30 नग, चारकोल 20 बोक्स, 12 किलो लिक्विड फ्लेवर जब्‍त किया है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए है। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि प्रतिबंधित ई-सिगरेट और हुक्‍का इंदौर के पब और क्‍लब में सप्‍लाय किया जा रहा था। आरोपी द्वारा ऑनलाईन बुकिंग के माध्यम से प्रतिबंधित ई सिगरेट और हुक्का की सप्लाय करता था।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण