Indore : भाजपा-कांग्रेस नेताओं में मारपीट, चिंटू चौकसे गिरफ्तार, जानलेवा हमले का आरोप
Indore Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच पानी का टैंकर हटाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद चिंटू चौकसे के समर्थकों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। 8 में से 6 आरोपी फरार हैं। कांग्रेस पक्ष का कहना है कि उन्हें भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरों के अनुसार, इंदौर में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच पानी का टैंकर हटाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे पर जानलेवा हमले के आरोप के बाद रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चिंटू पर हीरानगर थाना क्षेत्र में हुई झड़प में शामिल होने का आरोप है।
यह विवाद शनिवार देर रात पानी के टैंकर को हटाने को लेकर हुआ था। पुलिस ने चिंटू चौकसे पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस चिंटू को जल्द न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक की शिकायत पर यह केस दर्ज किया था। घटना में कपिल पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
गिरफ्तारी के बाद चिंटू चौकसे के समर्थकों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। 8 में से 6 आरोपी फरार हैं। नगर निगम में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस पक्ष का कहना है कि उन्हें भी चोटें आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
