Hanuman Chalisa

इंदौर में 24 किन्नरों ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, जहरीला पदार्थ पीया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (23:01 IST)
शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नंदलालपुरा इलाके में 24 किन्नरों ने एक साथ जहर पी लिया। खबरों के मुताबिक सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। मीडिया खबरों के मुताबिक सभी को एमवाय में भर्ती कराया गया है। सभी स्थिति खतरे से बाहर है। 
ALSO READ: त्योहारों को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 28 अक्टूबर तक 15 स्टेशनों नहीं बिकेंगे प्लेटफार्म टिकट
खबरों के मुताबिक 2 गुटों में आपसी विवाद के कारण ऐसा करना बताया जा रहा है। सभी किन्नर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।  पुलिस के मुताबिक शाम लगभग 24 किन्नरों के कोई पदार्थ पीने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में फिनाइल पीने की बात सामने आई है।  डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित कुल 24 किन्नरों को एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रभावितों की तबियत ठीक होने के पश्चात उनका स्टेटमेंट लिया जायेगा और किस कारण से कौन सा पेय पदार्थ पिया गया है ? इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जायेगी। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
ALSO READ: EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी 24 प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयोगितागंज एसीपी मौके पर मौजूद है। सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। बताया गया कि मरीजों की स्थिति स्थिर है और निरंतर पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा पल-पल की जानकारी ली जा रही है। एमवाय अस्पताल में सभी प्रभावितों का उपचार सुनिश्चित किया जा चुका है। मौके पर एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार मौजूद है। सीएमएचओ डॉ. हासानी और अस्पताल के डॉक्टर्स उपचार में संलग्न है।
 ALSO READ: Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण
एमवाय में किन्नरों ने किया हंगामा 
मीडिया खबरों के मुताबिक किन्नर कांड के बाद एक किन्नर ने एमवाय अस्पताल में आरोपी की गिरफ्तारी ना होने पर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की। किन्नरों द्वारा जमकर हंगामेबाजी भी इस दौरान की गई। हालांकि पुलिसकर्मियों की सक्रियता से उसे ऐसा करने से रोक लिया गया। चार थानों का पुलिस बल भी इस दौरान तैनात की गई है। किसी ने पंढरीनाथ क्षेत्र में किन्नरों के बीच गोली चलने की अफवाह भी फैला दी। इसका खंडन पुलिस अधिकारियों ने किया। 

खबरों के मुताबिक नंदलालपुरा में किन्नरों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। मंगलवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी भी इंदौर आई थीं और विवाद को लेकर अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। एक किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने दो मीडियाकर्मियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। कई दिनों से चल रहे आ रहे किन्नरों के इस विवाद में पूर्व में भी एसआईटी गठित हो चुकी है, लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी। Edited by : Sudhir Sharma

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख