dharma sangrah
✕

त्योहारों को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 28 अक्टूबर तक 15 स्टेशनों नहीं बिकेंगे प्लेटफार्म टिकट

Updated: बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 (22:48 IST)
Diwali 2025: आगामी दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को काबू करने के लिए इंडियन रेलवे ने दिल्ली और मुंबई सहित 15 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से निलंबित कर दी है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और गाजियाबाद पर प्लेटफार्म टिकट नहीं बिकेंगे। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाया गया है। मुंबई में बांद्रा टर्मिनस, वापी, सूरत, उधना, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)
दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), थाइन, कल्याण, पनवेल पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं बिकेंगे। 
<

महत्वपूर्ण सूचना

प्लेटफ़ॉर्म टिकट अस्थायी रूप से बंद

त्यौहार के समय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 से 28 अक्टूबर तक निम्न रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफ़ॉर्म टिकट बंद रहेंगे#ImportantNotice pic.twitter.com/zkoWlGKRXz

— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 15, 2025 >
उत्तर रेलवे ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बताया कि दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली, आनंद बिहार टर्मिनल, गाजियाबाद और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर यह फैसला लागू रहेगा। Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख