सम्बंधित जानकारी
- गरमा-गरम कढ़ी दूर करेगी आपकी सर्दी-खांसी, जल्दी होंगे स्वस्थ...
- होटल जैसा ब्रेड पकौड़ा घर पर कैसे बनाएं, झटपट नोट करें रेसिपी
- सुबह हो या शाम कुछ चटपटा खाने का मन करे तो ट्राय करें चटपटे कॉर्न रोल्स
- खिचड़ी के health benefits जानकर दंग रह जाएंगे आप, पढ़ें 3 सरल विधियां
- मधुमेह रोगी ट्राय करें यह खास रेसिपी, कैसे बनाएं फ्रूट्स शुगर फ्री डेजर्ट, पढ़ें सरल विधि
दशहरा फूड : इस चटपटी और कुरकुरी कचौरी से मनाएं Dussehra पर्व
सामग्री :
500 ग्राम मैदा, 1/2-1/2 कटोरी उड़द मोगर-मूंग मोगर, 2 चुटकी हींग, 2 चम्मच दरदरी सौंफ, 2 चम्मच धनिया पावडर, 1 कटोरी दही, गरम मसाला 1/2 चम्मच, लाल मिर्च 1 चम्मच, तेल तलने के लिए।
विधि :
सबसे पहले दोनों दालों को कचोरी बनाने के 3-4 घंटे पूर्व भिगो दें। कुछ दाल छोड़ कर बाकी को दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में थोड़ा-सा तेल लेकर सौंफ का बघार व हींग डालें, दाल दरदरी एवं खड़ी दोनों को भूनें व सभी मसाले मिलाकर ठंडा कर लें।
मैदे में 1/2 टी स्पून नमक मिलाकर छान लें। डेढ़ बड़ा चम्मच मोयन डालकर रोटी जैसा गूंध लें, छोटी-छोटी लोई बना लें, हथेली को चिकना करके लोई फैलाएं, किनारे पतले करके मसाला भरें व बंद करके कचौरियां तैयार कर लें। तेल गर्म करें फिर गुनगुने तेल में कचौरियां डालें।
धीमी आंच पर कचौरियां सुनहरी होने तक तल लें। गर्मा-गर्म कचौरियों को रायते या हरी चटनी के साथ सर्व करें और पर्व का आनंद उठाएं।
